सितंबर की रात आसमान में अद्भुत नज़ारा!
7–8 सितंबर 2025 को साल का सबसे शानदार खगोलीय शो दिखेगा—पूर्ण चंद्र ग्रहण, जिसे ‘Blood Moon’ कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है ‘Blood Moon’?
पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है और नीली रोशनी बिखर जाती है। लाल-नारंगी तरंगें चांद तक पहुंचकर उसे गहरा लाल बना देती हैं।
भारत में कहां दिखेगा?
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल समेत पूरे भारत में यह ग्रहण साफ आसमान होने पर देखा जा सकेगा।
भारत में ग्रहण का समय
शुरू: रात 8:58 बजे (7 सितंबर) पूर्णता: 11:00 बजे से 12:22 बजे समाप्त: सुबह 2:25 बजे (8 सितंबर)
कितनी देर तक दिखेगा लाल चांद?
पूरे 82 मिनट तक चांद लाल रंग में डूबा रहेगा। इसे दशक का सबसे लंबा और खूबसूरत चंद्र ग्रहण माना जा रहा है।
कैसे देखें ग्रहण?
1.नंगी आंखों से बिल्कुल सुरक्षित 2.बाइनाक्युलर या टेलीस्कोप से और भी अद्भुत 3.खुले मैदान, छत या पार्क सबसे अच्छा स्थान
ना चूकें ये खगोलीय उत्सव
7–8 सितंबर की रात आसमान की ओर देखें— क्योंकि चांद इस बार अपनी लालिमा से सबको मंत्रमुग्ध कर देगा।