IPL की सबसे अमीर टीमें: RCB ने मारी बाजी, मुंबई-चेन्नई की बादशाहत खत्म! देखें पूरी लिस्ट

IPL Franchise Valuation For 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब सिर्फ चौकों-छक्कों का ही नहीं, बल्कि अरबों डॉलर का खेल भी होता है। और इस दौलत की रेस में इस साल एक नया बादशाह सामने आया है- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सालों से मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दबदबे को तोड़ते हुए RCB ने 2025 में सबसे मूल्यवान (Most Valuable) फ्रेंचाइजी का ताज अपने नाम कर लिया है।

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Houlihan Lokey द्वारा जारी की गई IPL 2025 वैल्यूएशन रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि इस साल कौन सी टीम कितनी अमीर है और RCB ने यह करिश्मा कैसे कर दिखाया।

IPL 2025: कौन सी टीम कितनी अमीर?

इस रिपोर्ट के अनुसार, IPL का कुल बिजनेस वैल्यू अब बढ़कर $18.5 बिलियन (लगभग ₹156,568 करोड़) हो गया है। यहां देखें सभी 10 टीमों की पूरी वैल्यूएशन लिस्ट:

  1.   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): $269 मिलियन
  2.   मुंबई इंडियंस (MI): $242 मिलियन
  3.   चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): $235 मिलियन
  4.   कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): $227 मिलियन
  5.   सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): $154 मिलियन
  6.   दिल्ली कैपिटल्स (DC): $152 मिलियन
  7.   राजस्थान रॉयल्स (RR): $146 मिलियन
  8.   गुजरात टाइटंस (GT): $142 मिलियन
  9.   पंजाब किंग्स (PBKS): $141 मिलियन
  10.   लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): $122 मिलियन

एक ट्रॉफी ने कैसे बदली RCB की तकदीर?

सवाल उठता है कि RCB ने अचानक MI और CSK जैसी 5 बार की चैंपियंस को कैसे पछाड़ दिया? इसका जवाब है- एक ट्रॉफी और ‘किंग’ कोहली का करिश्मा।

17 साल का सूखा खत्म: इस साल अपना पहला IPL खिताब जीतना RCB के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। इस एक जीत ने ब्रांड की छवि को शिखर पर पहुंचा दिया।

IPL 2026 में खेलेंगे MS धोनी? फिटनेस रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा ,पर खेलने केलिए रखी ये शर्त ? 

विराट ‘किंग’ कोहली: कोहली का फॉर्म, खासकर एक सीजन में बनाए गए रिकॉर्ड 973 रन, ने टीम की मार्केट वैल्यू में जबरदस्त इजाफा किया।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग: ट्रॉफी जीते या न जीते, RCB का फैनबेस हमेशा मजबूत रहा है। इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ उनकी डिजिटल पहुंच किसी भी टीम से कहीं ज्यादा है, जो उन्हें स्पॉन्सर्स के लिए एक हॉट केक बनाती है।

यह रिपोर्ट साबित करती है कि IPL में अब सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि ब्रांड का ‘AURA’, फैन एंगेजमेंट और मार्केट में मौजूदगी भी उतनी ही मायने रखती है। RCB की यह सफलता क्रिकेट और कॉमर्स के इसी नए गठजोड़ का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Leave a Comment