IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका! राहुल द्रविड़ ने कहा अलविदा, संजू सैमसन पर भी सस्पेंस बरकरार

राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ा झटका सामने आया है।

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी से अपना नाता तोड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़ने की चर्चा थी, लेकिन उससे पहले ही द्रविड़ ने कोचिंग पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
IPL 2025 में राजस्थान का प्रदर्शन रहा बेहद कमजोर

राहुल द्रविड़ ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग संभाली थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

  • खेले गए 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत
  • 10 मुकाबलों में हार
  • सिर्फ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही टीम

ऐसे में IPL 2026 से पहले बदलाव की आहट तो थी, लेकिन द्रविड़ का जाना एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

फ्रेंचाइजी ने जताया आभार

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:
“पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवाओं और अनुभवी, दोनों को प्रेरित किया। हमेशा रॉयल। हमेशा आभारी।”


फ्रेंचाइजी ने यह भी बताया कि द्रविड़ को एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

द्रविड़ का राजस्थान से पुराना रिश्ता
  • साल 2011 से 2013 तक खिलाड़ी के रूप में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे
  • 2015 तक मेंटर की भूमिका निभाई
  • 6 सितंबर 2024 को हेड कोच नियुक्त किए गए
  • भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद राष्ट्रीय कोचिंग से विदाई ली

द्रविड़ ने NCA, अंडर-19 और सीनियर टीम के साथ कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

6 Wickets in 6 bowls Record: जब भारत के लाल ने UAE में मचाया तहलका, लिख दी Unbelievable क्रिकेट हिस्ट्री!

अब सवाल ये है — क्या संजू सैमसन भी टीम से अलग होंगे? IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में बदलाव की लहर चल रही है।क्या ये बदलाव टीम को नई दिशा देंगे या फिर और मुश्किलें बढ़ाएंगे?

फिलहाल, द्रविड़ के जाने से एक युग का अंत जरूर हो गया है — लेकिन IPL की कहानी अभी बाकी है

Leave a Comment