Aaj Ka Panchang 3 सितंबर 2025: आज है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और पूजा का सही समय

Aaj Ka Panchang 3 September 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास है।3 सितंबर 2025, बुधवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की योगनिद्रा में करवट लेने का प्रतीक माना जाता है और इसे करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 September 2025)

  •  तिथि: एकादशी (शुक्ल पक्ष) – सुबह 4:21 बजे तक, फिर द्वादशी
  • दिन: बुधवार
  • मास: भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा – रात 11:08 बजे तक, फिर उत्तराषाढ़ा
  • योग: आयुष्मान – सुबह 4:17 बजे तक, फिर सौभाग्य योग
  • करण: वणिज – दोपहर 4:12 बजे तक, फिर विष्टि करण
  • चंद्रमा राशी: धनु – सुबह 5:21 बजे तक, फिर मकर राशि
  • सूर्योदय: सुबह 6:00 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:40 बजे

 शुभ मुहूर्त ( Aaj Ka Shubhmuhurat 3 September 2025)

  • ब्रम्ह मुहूर्त: सुबह 4:30 से 5:15 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:27 से 3:18 बजे तक
  • गोधूलि बेला: शाम 6:40 से 7:03 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 6:04 से 7:45 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 6:31 से 7:41 बजे तक

 अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 7:46 से 9:19 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 10:53 से 12:26 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 12:50 बजे तक

आज का विशेष पर्व: परिवर्तिनी एकादशी

  •  यह एकादशी भगवान विष्णु की योगनिद्रा में करवट लेने का दिन है
  •  व्रत रखने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है
  •  महालक्ष्मी व्रत का आज चौथा दिन है
  •  भगवान विष्णु की पूजा, पीले वस्त्र अर्पण और व्रत करना शुभ माना गया है

तो अगर आप आज कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त या विजय मुहूर्त का समय सबसे उत्तम रहेगा।परिवर्तिनी एकादशी के इस पावन दिन पर भगवान विष्णु की आराधना करें और दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएं।

Leave a Comment