मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब Zero GST, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें भी हुईं सस्ती

GST Rate Cut September 2025 News: आम जनता और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए मोदी सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 56वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब कोई GST नहीं लगेगा। पहले इन दवाओं पर 12% टैक्स देना पड़ता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किन दवाओं पर मिलेगा Zero GST?

सरकार का यह कदम कैंसर, रेयर डिज़ीज़ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद अहम साबित होगा। सूची में शामिल दवाओं में Onasemnogene abeparvovec, Daratumumab, Alectinib, Risdiplam, Atezolizumab, Velaglucerase Alpha, Inclisiran जैसी महंगी दवाएं हैं। कुल 33 दवाओं को इस राहत का फायदा मिलेगा।

33 जीवन रक्षक दवाओं की सूची (अब 0% GST)
क्रमांक दवा का नाम रोग / उपयोग
1 Onasemnogene abeparvovec Spinal Muscular Atrophy (Gene Therapy)
2 Asciminib Blood Cancer (CML)
3 Mepolizumab Severe Asthma
4 Pegylated Liposomal Irinotecan Pancreatic Cancer
5 Daratumumab Multiple Myeloma
6 Daratumumab (subcutaneous) Multiple Myeloma
7 Teclistamab Multiple Myeloma
8 Amivantamab Lung Cancer (NSCLC)
9 Alectinib Lung Cancer (NSCLC)
10 Risdiplam Spinal Muscular Atrophy
11 Obinutuzumab Leukemia/Lymphoma
12 Polatuzumab vedotin Lymphoma (DLBCL)
13 Entrectinib NTRK/ROS1+ Cancers
14 Atezolizumab Immunotherapy (PD-L1)
15 Spesolimab Generalized Pustular Psoriasis (GPP)
16 Velaglucerase Alfa Gaucher Disease
17 Agalsidase Alfa Fabry Disease
18 Rurioctocog Alfa Pegol Hemophilia A
19 Idursulphatase Hunter Syndrome (MPS II)
20 Alglucosidase Alfa Pompe Disease
21 Laronidase Hurler Syndrome (MPS I)
22 Olipudase Alfa ASMD
23 Tepotinib Lung Cancer (NSCLC – METex14)
24 Avelumab Immunotherapy (PD-L1)
25 Emicizumab Hemophilia A
26 Belumosudil Chronic GVHD
27 Miglustat Gaucher/Niemann-Pick Disease
28 Velmanase Alfa Alpha-Mannosidosis
29 Alirocumab Cholesterol (LDL-C lowering)
30 Evolocumab Cholesterol (LDL-C lowering)
31 Cystamine Bitartrate Rare metabolic disease
32 CI-Inhibitor Injection Hereditary Angioedema
33 Inclisiran Cholesterol (LDL-C lowering)

रोज़मर्रा के सामान पर भी कटौती

सिर्फ दवाओं पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जेब का बोझ कम करने के लिए रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों पर भी GST घटाया गया है।

  • हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन – अब 5% (पहले 18%)
  • साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर – अब 5% (पहले 12%/18%)
  • UHT दूध, छेना-पनीर और रोटियां/पराठे – अब 0% (पहले 5%)

खाने-पीने की चीज़ें भी सस्ती

खाने-पीने से जुड़ी कई चीज़ों पर भी टैक्स कम किया गया है।

  • नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी पर GST अब सिर्फ 5% होगा।

लग्ज़री आइटम्स पर टैक्स घटा

वहीं, लग्ज़री और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे –

  • एसी, टीवी (सभी साइज), डिशवॉशिंग मशीन, छोटी कारें और मोटरसाइकिल (≤350cc) – पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

GST में ऐतिहासिक बदलाव: अब सिर्फ 2 स्लैब, लेकिन इन महंगी चीज़ों पर लगेगा 40% टैक्स – देखिए पूरी लिस्ट

जनता को क्या फायदा होगा?

सरकार का यह फैसला सीधे-सीधे आम लोगों की ज़िंदगी पर असर डालेगा। मरीजों की महंगी दवाओं पर खर्च कम होगा और रोज़मर्रा का किचन व घरेलू बजट भी हल्का होगा।

आपका क्या मानना है, क्या यह GST कटौती आम आदमी के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होगी?

1 thought on “मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब Zero GST, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें भी हुईं सस्ती”

Leave a Comment