Asia Cup 2025 Schedule: UAE की गर्मी ने बदल दी Asia Cup की टाइमिंग! क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है । Asia Cup 2025 के सभी नाइट मैच अब आधे घंटे देर से शुरू होंगे। Emirates Cricket Board (ECB) ने यह फैसला लिया है ताकि खिलाड़ियों को दिन की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके। अब सभी शाम के मैच रात 8 बजे (IST) से शुरू होंगे।
गर्मी बनी वजह, ब्रॉडकास्टर्स ने दी मंजूरी
सितंबर में UAE में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में ECB ने सभी बोर्ड्स और ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत कर मैच टाइमिंग को रीशेड्यूल किया।
हालांकि, एकमात्र डे मैच —15 सितंबर को UAE vs Oman —अपनी तय समय 5:30 PM IST पर ही खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान मैच अब रात 8 बजे से
क्रिकेट प्रेमियों की सबसे बड़ी टक्कर— India vs Pakistan —अब 14 सितंबर को रात 8 बजे से शुरू होगी।Dubai International Stadium में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है।
Asia Cup 2025 का अपडेटेड शेड्यूल (Asia Cup 2025 Schedule )
तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|
9 सितम्बर | अफगानिस्तान vs हांगकांग | अबूधाबी | 8 PM |
10 सितम्बर | भारत vs UAE | दुबई | 8 PM |
11 सितम्बर | बांग्लादेश vs हांगकांग | अबूधाबी | 8 PM |
12 सितम्बर | पाकिस्तान vs ओमान | दुबई | 8 PM |
13 सितम्बर | बांग्लादेश vs श्रीलंका | अबूधाबी | 8 PM |
14 सितम्बर | भारत vs पाकिस्तान | दुबई | 8 PM |
15 सितम्बर | UAE vs ओमान | अबूधाबी | 5:30 PM |
15 सितम्बर | श्रीलंका vs हांगकांग | दुबई | 8 PM |
16 सितम्बर | बांग्लादेश vs अफगानिस्तान | अबूधाबी | 8 PM |
17 सितम्बर | पाकिस्तान vs UAE | दुबई | 8 PM |
18 सितम्बर | श्रीलंका vs अफगानिस्तान | अबूधाबी | 8 PM |
19 सितम्बर | भारत vs ओमान | अबूधाबी | 8 PM |
20 सितम्बर | ग्रुप B Q1 vs ग्रुप B Q2 | दुबई | 8 PM |
21 सितम्बर | ग्रुप A Q1 vs ग्रुप A Q2 | दुबई | 8 PM |
22 सितम्बर | विश्राम दिवस | — | — |
23 सितम्बर | ग्रुप A Q2 vs ग्रुप B Q1 | अबूधाबी | 8 PM |
24 सितम्बर | ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q2 | दुबई | 8 PM |
25 सितम्बर | ग्रुप A Q2 vs ग्रुप B Q2 | दुबई | 8 PM |
26 सितम्बर | ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q1 | दुबई | 8 PM |
28 सितम्बर | Asia Cup Final | दुबई | 8 PM |
अब देखना ये है कि रात के मुकाबले खिलाड़ियों को राहत देंगे या रोमांच और बढ़ाएंगे।भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत अब रात 8 बजे — क्या आप तैयार हैं?

चैतन लिमकर एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो खेल और मनोरंजन जगत पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वे खेल के मैदान के रोमांच और मनोरंजन की दुनिया की नवीनतम हलचलों को अपने शब्दों में जीवंत कर देते हैं।