GST Rate Cut September 2025 News: आम जनता और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए मोदी सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 56वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब कोई GST नहीं लगेगा। पहले इन दवाओं पर 12% टैक्स देना पड़ता था।
किन दवाओं पर मिलेगा Zero GST?
सरकार का यह कदम कैंसर, रेयर डिज़ीज़ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद अहम साबित होगा। सूची में शामिल दवाओं में Onasemnogene abeparvovec, Daratumumab, Alectinib, Risdiplam, Atezolizumab, Velaglucerase Alpha, Inclisiran जैसी महंगी दवाएं हैं। कुल 33 दवाओं को इस राहत का फायदा मिलेगा।
क्रमांक | दवा का नाम | रोग / उपयोग |
---|---|---|
1 | Onasemnogene abeparvovec | Spinal Muscular Atrophy (Gene Therapy) |
2 | Asciminib | Blood Cancer (CML) |
3 | Mepolizumab | Severe Asthma |
4 | Pegylated Liposomal Irinotecan | Pancreatic Cancer |
5 | Daratumumab | Multiple Myeloma |
6 | Daratumumab (subcutaneous) | Multiple Myeloma |
7 | Teclistamab | Multiple Myeloma |
8 | Amivantamab | Lung Cancer (NSCLC) |
9 | Alectinib | Lung Cancer (NSCLC) |
10 | Risdiplam | Spinal Muscular Atrophy |
11 | Obinutuzumab | Leukemia/Lymphoma |
12 | Polatuzumab vedotin | Lymphoma (DLBCL) |
13 | Entrectinib | NTRK/ROS1+ Cancers |
14 | Atezolizumab | Immunotherapy (PD-L1) |
15 | Spesolimab | Generalized Pustular Psoriasis (GPP) |
16 | Velaglucerase Alfa | Gaucher Disease |
17 | Agalsidase Alfa | Fabry Disease |
18 | Rurioctocog Alfa Pegol | Hemophilia A |
19 | Idursulphatase | Hunter Syndrome (MPS II) |
20 | Alglucosidase Alfa | Pompe Disease |
21 | Laronidase | Hurler Syndrome (MPS I) |
22 | Olipudase Alfa | ASMD |
23 | Tepotinib | Lung Cancer (NSCLC – METex14) |
24 | Avelumab | Immunotherapy (PD-L1) |
25 | Emicizumab | Hemophilia A |
26 | Belumosudil | Chronic GVHD |
27 | Miglustat | Gaucher/Niemann-Pick Disease |
28 | Velmanase Alfa | Alpha-Mannosidosis |
29 | Alirocumab | Cholesterol (LDL-C lowering) |
30 | Evolocumab | Cholesterol (LDL-C lowering) |
31 | Cystamine Bitartrate | Rare metabolic disease |
32 | CI-Inhibitor Injection | Hereditary Angioedema |
33 | Inclisiran | Cholesterol (LDL-C lowering) |
रोज़मर्रा के सामान पर भी कटौती
सिर्फ दवाओं पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जेब का बोझ कम करने के लिए रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों पर भी GST घटाया गया है।
- हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन – अब 5% (पहले 18%)
- साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर – अब 5% (पहले 12%/18%)
- UHT दूध, छेना-पनीर और रोटियां/पराठे – अब 0% (पहले 5%)
After a long time BJP and Nirmala Sitaraman has given superb reforms to the public
Zero GST in insurance will be a game changer in India
Well Done BJP 👏 #GSTReforms #GSTCouncilMeeting pic.twitter.com/9gHIfD3Uw8
— Bengal Mafia ࿗ (@BengalMafia) September 3, 2025
खाने-पीने की चीज़ें भी सस्ती
खाने-पीने से जुड़ी कई चीज़ों पर भी टैक्स कम किया गया है।
- नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी पर GST अब सिर्फ 5% होगा।
लग्ज़री आइटम्स पर टैक्स घटा
वहीं, लग्ज़री और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे –
- एसी, टीवी (सभी साइज), डिशवॉशिंग मशीन, छोटी कारें और मोटरसाइकिल (≤350cc) – पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
जनता को क्या फायदा होगा?
सरकार का यह फैसला सीधे-सीधे आम लोगों की ज़िंदगी पर असर डालेगा। मरीजों की महंगी दवाओं पर खर्च कम होगा और रोज़मर्रा का किचन व घरेलू बजट भी हल्का होगा।
आपका क्या मानना है, क्या यह GST कटौती आम आदमी के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होगी?

योगेश कोल्हे एक अनुभवी लेखक हैं जो देश के महत्वपूर्ण समाचारों, व्यापार, वित्त और सरकारी योजनाओं जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। उनके लेख पाठकों को जटिल विषयों को सरल और स्पष्ट भाषा में समझने में मदद करते हैं।
1 thought on “मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! 33 जीवन रक्षक दवाओं पर अब Zero GST, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें भी हुईं सस्ती”